1. अमित कुमार ने अपने पास मौजूद धन का 40% अपनी माँ को दे दिया। उन्होंने शेष राशि का 20% अपनी पत्नी और दो बेटों को दे दिया, अब बची हुई राशि का आधा हिस्सा घरेलू मद पर खर्च किया और शेष राशि ₹24,000 अपने निवेश में जमा करवा दिया। अमित कुमार के पास शुरू में कितना धन था ?
2. यदि एक एलसीडी की कीमत में 12.5% की कमी की गई, तो एलसीडी बेचने की बिक्री में 28.56% की वृद्धि हुई। कुल राजस्व पर क्या असर पड़ा?
3. यदि किसी भिन्न के अंश को 25% बढ़ा दिया जाए और उसके हर को 20% कम कर दिया जाए, तो भिन्न का मान `25/32` है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए।
4.एक कॉलेज में लड़कों, लड़कियों और शिक्षकों का अनुपात 9: 8: 3 है। 80% लड़के विज्ञान संकाय में हैं और 30% लड़कियाँ कला संकाय में हैं। यदि 90% शिक्षक विज्ञान पढ़ाते हैं, तो उस कॉलिज में कला के लोगों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
5. एक गाँव की जनसंख्या 2,53,500 है। पहले वर्ष इसमें 16.67% की बढ़ोतरी हुई और दूसरे वर्ष में 20% की कमी आई। 2 वर्ष के अंत में शहर की जनसंख्या कितनी है?
6. राजीव कपूर घर के किराये पर 20% और बाकी का 70% घरेलू खर्चों पर खर्च करते हैं। यदि वह ₹36000 बचाता है तो उसकी कुल आय कितनी है?
7. पवन अपनी मासिक आय का 40% भोजन पर और शेष का 50% स्कूल की फीस और वाहन पर खर्च करता है। वह भोजन, स्कूल की फीस और वाहन पर खर्च करने के बाद शेष राशि का एक तिहाई बचाता है। यदि वह वर्ष के अंत में ₹38,400 बचाता है, तो उसकी मासिक आय क्या है?
8.रेखा अपनी मासिक आय का 20% खर्च करती है। उसकी वार्षिक आय ₹5.52 लाख है। रेखा ने 5 महीनों में कुल कितनी राशि खर्च की?
9.राजीव की मासिक आय नरेश की मासिक आय से 28.56% अधिक है। यदि नरेश की मासिक आय ₹70,000 है। राजीव की मासिक आय क्या है?
10. चीनी की कीमत में 16.67% की कमी के कारण, गुड़िया ₹720 में 4 किलोग्राम अधिक चीनी खरीदने में सक्षम है। चीनी की शुरुआती कीमत क्या है?
Please don't enter any spam link in the comment box.
No comments:
Post a Comment
Please don't enter any spam link in the comment box.